फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 2500 करोड़ से विकसित होगा वृंदावन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सामूहिक बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ वृंदावन को 2500 करोड़ से पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि यहां आने वाले किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को असुविधा न हो।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि वर्तमान में वृंदावन के लिए 2500 करोड़ की विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसमें कॉरिडोर समेत 24 योजना शामिल की गई हैं। कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ वृंदावन के आसपास के क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा है कि शासन स्तर से वृंदावन को विकसित करने की प्रक्रिया तेज है। कॉरिडोर के अलावा वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास के क्षेत्र को हेरिटेज लुक में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें द्वापरयुगी लता-पताओं की आभा बिखरेगी। यह वृंदावन को और खूबसूरत बनाएगा। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण के केंद्र बनेगा। इस तरह की विभिन्न परियोजनाओं को कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ धरातल पर उतारने की योजना है। हालांकि वर्तमान में कॉरिडोर निर्माण पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें