फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan : गूगल की मदद से हो रहा है बिहारीजी कॉरिडोर का सर्वे, निर्माण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

Thu, 05 Jan 2023 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
बिहारीजी कॉरिडोर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और राजस्वकर्मियों की टीम बुधवार को दूसरे दिन भी नापजोख में जुटी रही। प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्र में टीम ने 110 भवनों का चिन्हांकन के साथ मूल्यांकन भी किया। इसके लिए राजस्व रिकॉर्ड के साथ गूगल मैपिंग की मदद ली गई।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के क्रियान्वयन में डीएम पुलकित खरे द्वारा गठित आठ सदस्यीय समिति राजस्व और नगर निगम कर्मियों की मदद से श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र से जुडे़ प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए जमीन का चिन्हांकन करने में दूसरे दिन भी जुटी रही। इस दौरान टीम ने प्रस्तावित पांच एकड़ क्षेत्र में 110 भवनों की नापजोख की। इसकी शुरूआत टीम ने जुगलघाट से की। 

इस दरम्यान सर्वे टीम ने राजस्व रिकॉर्ड के साथ गूगल मैपिंग का भी सहारा लिया। दोनों ही प्रकार के अभिलेखों के सहारे टीम प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्र में भवनों का चिन्हांकन करते हुए उनका मूल्यांकन भी कर रही है। इस दौरान विकास प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त योगानंद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक, पीडब्ल्यूडी अभियंता बीसी मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


25-30 मीटर चौडे़ होंगे रास्ते
वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर अमल में आता है तो श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचने वाले सभी रास्ते 25-30 मीटर चौडे़ होंगे। हाईकोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के चिन्हांकन के लिए गठित टीम ने 3 रास्तों को मंदिर तक प्रवेश और निकास के लिए तय किया है। यह सभी रास्ते 25 से 30 मीटर चौडे़ होंगे, जो वर्तमान में बहुत ही संकरे हैं। इनमें पहला रास्ता विद्यापीठ चौराहा से होगा जबकि दूसरा जुगल घाट और तीसरा वीआईपी रोड होगा। इसके अलावा राधा सनेह बिहारी मंदिर से बांकेबिहारी मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण की योजना भी है। इस तरह विद्यापीठ और जुगल घाट से कॉरिडोर तक का रास्ता 25 मीटर चौड़ा होगा।

कॉरिडोर बदल देगा मंदिर क्षेत्र की तस्वीर
कॉरिडोर की कार्ययोजना श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र की तस्वीर ही बदल देगा। यहां के पहुंच मार्ग चौडे़ होंगे, बल्कि इनसे जुड़ी सड़कों का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। दुकानों की व्यवस्था भी रहेगी। जूते-चप्पल रखने के स्थान, सीसीटीवी कैमरे, बैरियर, जन सुविधाएं, परिक्रमा पथ, यात्री सुविधा केंद्र, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीपरपज हॉल आदि सुविधाएं बिहारी जी के भक्तों को मुहैया कराई जाएंगी।

व्यापारी और गोस्वामी जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के खिलाफ भी लोग खड़े हो रहे हैं। मंदिर के सेवायत, गोस्वामी और स्थानीय व्यापारी सुप्रीम कोर्ट की शरण लेने की तैयारी में हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों का दल बुधवार को इसके लिए दिल्ली रवाना हो गया है। बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गौतम ने बताया कि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट की शरण लेना ही एक उपाय बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें