फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 26 को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस बार 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है। मंगलवार को पर्यवेक्षकों की सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई और उन्हें आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक आशुतोष गुप्ता, पुलिस प्रेक्षक डॉ. राजश्री सिंह, व्यय प्रेक्षक रमेश बीआर व प्रेक्षक शिबी सिंह गहरवार, जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशी/प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 1103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2128 बूथ हैं। 26 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिले को 35 जोन एवं 224 सेक्टरों में बांटा गया है। 85 साल से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए लगभग 215 मतदाताओं ने फॉर्म भरे हैं। जिले में 9580 सर्विस वोटर हैं।

जिले में इन टीमों का किया गठन
जिले में में 45 एफएसटी, 45 एसएसटी, 5 लेखा टीम, 5 वीडियो निगरानी टीम, 5 वीडियो अवलोकन टीम तथा 5 सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जनपद में एमसीएमसी टीम द्वारा मीडिया से संबंधित समस्त कार्यों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


95 लाख खर्च कर सकता है प्रत्याशी
प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव में 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है, जिसके लिए उसे अलग खाता खुलवाना होगा। खाते से नकद देनदारी 10 हजार रुपये से अधिक नहीं कर सकते। 10 हजार से अधिक खर्च ऑनलाइन करना होगा। 13, 18 एवं 23 अप्रैल को व्यय प्रेक्षकों के समक्ष अपना चुनाव संबंधी लेखा/व्यय विवरण प्रस्तुत करना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि ईवीएम का रेंडमाइजेशन 12 अप्रैल को होगा।

सुबह छह से रात दस बजे तक ही चुनाव प्रचार
प्रत्याशियों को बताया गया कि रैली, सम्मेलन, गोष्ठी आदि की अनुमति पूर्व में लें। प्रचार-प्रसार का समय सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक है। लाउडस्पीकर को दिन में 75 डेसीबल एवं रात्रि के समय 70 डेसीबल में ही चलाएं। गाड़ियों पर निर्वाचन आयोग द्वारा दी गाइडलाइन के अनुसार झंडे लगाएं।

इन नंबरों पर करें शिकायत
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, वोटरों को प्रलोभन दिए जाने संबंधी शिकायतों आदि के बारे में पर्यवेक्षकों को रिफाइनरी अतिथि गृह स्थित कैंप कार्यालय में दिन में 4 से 5 बजे तक शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर आशुतोष गुप्ता, आईएएस (सामान्य प्रेक्षक 8791733465), राजश्री सिंह, आईपीएस (पुलिस प्रेक्षक 7839007571), रमेश बीआर, आईआरएस आईटी (व्यय प्रेक्षक 8923886113), शिबी सिंह गहरवार, आईआरएस (व्यय प्रेक्षक 7895984129) को शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें