फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग के लिए युवतियों में जोश

Tue, 01 Dec 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर गांवों में युवतियों में भी खासा जोश रहा। सहेलियों के समूह वोट डालने पहुंचे। गांव ढहेरूआ में वोट डालने पहुंचीं बीएड की छात्रा सुचित्रा बोलीं कि विकास की बुनियाद गांव से शुरू होती है। देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है।
विज्ञापन


गांवों में विकास के लिए सही और विकासशील सोच वाला प्रत्याशी प्रधान बनना चाहिए। 12वीं की छात्रा और पहली बार वोट डालने आई रूबी महिलाओं की भागीदारी के मसले पर चिंतित दिखीं। कहा कि महिलाओं की ग्राम पंचायत में भागीदारी न के बराबर है। घर के पुरुष ही इसमें फैसले करते हैं जो गलत है।

सभी को समानता का अधिकार है तो ग्राम विकास में महिलाओं को दोयम दर्जे का नहीं मानना चाहिए। बीएड की छात्रा भावना बोलीं कि शहरों की तर्ज पर ग्राम विकास के लिए योजना बननी चाहिए। ग्राम पंचायत विकास कमेटी में ज्यादा से ज्यादा पढ़े-लिखे लोग हों तो विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले की महिलाएं एकसाथ
मतदान के लिए महिलाएं मोहल्लों के हिसाब से निकली। इसमें कुछ बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार और आस-पड़ोस की महिलाओं को साथ लेकर मतदान केन्द्र पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें