ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज मतदान होने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को सभी पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से रवाना हो गईं।
जिले में ग्राम पंचायत के पहले चरण में शनिवार को चौमुंहा, नंदगांव और छाता में मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन तीन ब्लॉक में 214 मतदान केंद्र और 493 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 23 अति संवेदनशील और 29 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी और संवेदनशील मतदान केंद्रों की स्टिल फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। संपूर्ण क्षेत्र को सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से तीन सुपर जोन, आठ जोन और 43 सेक्टर में बांटा है। इनकी कमान मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
ब्लॉक ग्राम पंचायत वार्ड केन्द्र बूथ मतदाता महिला प्रधान उम्मीदवार
चौमुहां- 41 537 61 144 98194 43909 242
छाता- 56 728 89 प्रो 31567 59243 406
नंदगांव- 38 512 64 152 97260 43245 281
कारखाने भी रहेंगे बंद
सहायक श्रमायुक्त की सूचनानुसार जिले के खंड विकास क्षेत्रों के अंतर्गत ग्राम प्रधान और सदस्य पद के निर्वाचन के दौरान सभी उद्यम, कारखाना और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कोई प्रतिष्ठान, कारखाना खुला पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।