फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज नहीं बचा सके ‘लाज’

Mon, 02 Nov 2015 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनावी नतीजे कई दिग्गजों के लिए झटका साबित हुए। हार का मुंह देखने वाले इन दिग्गजों में पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह और सरदार सिंह और विधायक राजकुमार रावत के परिजन और रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार खुद शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत की चुनावी जंग में इस बार जिले की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले सभी नेता शामिल हुए हैं। किसी ने पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा तो किसी ने पुत्र और भतीजे पर राजनीतिक दांव लगाया। रविवार को शुरू हुई मतगणना के सोमवार को घोषित किए गए नतीजों के अनुसार छाता के विधायक मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह को 2,295 मतों से मात मिली है।

इन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। दिग्गजों की हार में एक और नाम पूर्व मंत्री सरदार सिंह के पुत्र सिद्धार्थ का भी शामिल है। इन्हें बड़ी मात मिली है। इनके अलावा गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत की पत्नी विमलेश रावत को भी हार का सामना करना पड़ा है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से नजदीकी मुकाबले में हार गईं हैं।
विज्ञापन


वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी भी चारों खाने चित हो गए हैं। उन्हें निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेन्द्र यादव ने 1,612 मतों से मात दी है। अनूप चौधरी को एक बार फिर रालोद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। इन्हीं के साथ राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार को भी मात का सामना करना पड़ा है। वह भी अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में ही दावेदार बताए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें