राया। स्वतंत्रता सेनानी राजा देवी सिंह की स्मृति में रविवार को उनके पैतृक गांव अचरू लधौरा में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने शहीद स्मारक पर बरामदा बनवाने और प्रकाश व्यवस्था करवाने की घोषणा की।
3 किलोमीटर की दौड़ में 105 युवाओं ने भाग लिया। इसमें अलीगढ़-इगलास के विष्णु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पटलोनी-बलदेव के गौरव ने दूसरा और महामाया नगर के कुरसंडा निवासी देवेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में 20.9 फुट छलांग लगा गोपाल पहले, सचिन दूसरे व विष्णु तीसरे स्थान पर रहे। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली के कोच नरेंद्र ने युवाओं को नशीली वस्तुओं के सेवन से दूर रहने की शिक्षा दी।
आयोजक इंजीनियर योगेंद्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, गुरेंद्र सिंह, यदुवीर सिंह, कुं. शिवओम सिंह, रुद्रप्रकाश सारस्वत, किशन सिंह, कृपाल सिंह, पंकज शर्मा, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।