फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौमुंहा के बिलौड़ा गांव में घर-घर फैला वायरल बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चौमुंहा क्षेत्र के बिलौड़ा गांव में घर-घर मरीजों की चारपाई बिछी हैं। दूसरे दिन रविवार को गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में टीम ने सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें वायरल बुखार और मौसमी बीमारी के मरीज सामने आए हैं। मरीजों को दवा वितरित की गई। गांव में लार्वासाइट दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को चौमुंहा क्षेत्र के 1700 आबादी वाले बिलौड़ा गांव में बुखार से दो लोगों की मौत और कई लोगों को बुखार की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को मिली थी। इस पर सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि लोगों की मौत अन्य कारणों से हुई। सीएमओ ने गांव में वायरल बुखार एवं मौसमी बीमारी के मरीजों को देखते हुए तीन दिन स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।
पहले दिन स्वास्थ्य टीम ने 84 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनकी मलेरिया की स्लाइड बनाई गई। जांच में 22 मरीज बुखार के एवं 28 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार एवं 12 मरीज त्वचा संबंधी रोग के सामने आए। इसी क्रम में दूसरे दिन स्वास्थ्य शिविर में 81 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 55 रोगियों की मलेरिया की स्लाइड बनाई गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 26 लोग वायरल बुखार से पीड़ित सामने आए। इसके अलावा खांसी, जुकाम एवं बुखार के मरीज पाए गए। सभी मरीजों को स्वास्थ्य टीम ने दवा वितरित की।
विज्ञापन


चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि गांव में दो दिन की जांच में एक भी मलेरिया और डेंगू का मरीज नहीं मिला है। दो दिन हुई में वायरल एवं साधारण बुखार के मरीज सामने आए हैं। जिन्हें दवा देने के साथ ही उन पर नजर रखी जा रही है। गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा लार्वासाइट दवा का छिड़काव किया गया है। गांव प्रधान को भी छिड़काव के लिए दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें