फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी दर्शन के लिए वीआईपी को राहत, आम श्रद्धालुओं की मुश्किलें और बढ़ीं...ये हुआ बदलाव

Mon, 24 Nov 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी को राहत मिली है, वहीं आम श्रद्धालुओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आइये बताते हैं क्या हुआ है बदलाव...
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी को राहत दी गई है, लेकिन आम श्रद्धालु भीड़ में ही फंसकर अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने परिसर में लगे वीआईपी कठघरे को और भी बढ़ा दिया है। पूर्व में लगे छोटे कठघरे को वहां से हटा दिया गया था। अब वीआईपी गैलरी और बढ़ी हो गई है।
विज्ञापन


 

श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में प्रबंधन ने वीआईपी के लिए सुविधा बढ़ाने का काम किया किया है। अभी तक श्रद्धालुओं के हित की बात की जा रही थी, लेकिन अभी केवल वीआईपी का ध्यान रखा गया है। मंदिर में पूर्व जिस वीआईपी कठघरे को हटाया गया था लेकिन अब उसे तीन गुना बढ़ा कठघरा मंदिर में लगाया गया है। इस कठघरे में केवल वीआईपी को ही आने दिया जा रहा है। कुछ सेवायतों को भी अंदर जाने की इजाजत हैं। आम श्रद्धालु भीड़ में फंसकर ही ठाकुर जी के दर्शन कर रहे हैं। कठघरे का दायरा बढ़ने से मंदिर प्रांगण पहले से और भी छोटा हो गया है। भीड़ बढ़ने के कारण हालात खराब हो रहे हैं। रविवार को मंदिर में मौजूद भीड़ एक दूसरे को धक्का देकर दर्शन के लिए आगे बढ़ रही थी।


 
विज्ञापन

कठघरे में मनाई शादी की सालगिरह
बांकेबिहारी मंदिर में बनाए गए कठघरे में दो विवाहित जोड़ों ने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई। कठघरे के अंदर पहुंचकर दोनों दंपती ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस बात पर मंदिर में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने विरोध भी किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर में कुछ लोगों को विशेष तरीके की सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन आम श्रद्धालु परेशान हो रहा है। उसकी कोई सुधि लेना वाला नहीं है। मंदिर में बेहतर व्यवस्थाएं के दावे तो किए जा रहे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें