फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खडैरा श्मशान घाट जाने वाला मार्ग जर्जर होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
बलदेव के गांव खडैरा में जलभराव और कीचड़ के बीच से गुजरती शवयात्रा।  
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव नगर से खडैरा घाट यमुना तट तक जाने वाले मुख्य मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। खडैरा गांव में करीब 400 मीटर सड़क लंबे समय से जलभराव, कीचड़ व गंदगी से अटी पड़ी है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार को अग्रवाल समाज समिति के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल की शवयात्रा में सैकड़ों लोगों को घुटनों तक भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच अर्थी लेकर गुजरना पड़ा। दो बार अर्थी गिरने से बाल बाल बचीं।
विज्ञापन

इस दौरान शव यात्रा में शामिल लोग जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए नजर आए। पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, संजीव गोयल व हरिओम अग्रवाल ने कहा कि खडैरा घाट बलदेव क्षेत्र के दर्जनों गांवों का प्रमुख श्मशान स्थल है। वहां पहुंचने का यही मुख्य मार्ग है। सड़क नीची होने तथा नालियों की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर लंबे समय से जलभराव है। कीचड़ व गड्ढों से पैदल निकलना भी मुश्किल है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सोनू अग्रवाल, राजू सोनी, बल्लू पांडेय ने कहा वर्षों से समस्या बनी हुई है, स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। उन्होंने विधायक, सांसद, चेयरमैन, ब्लाक कार्यालय, एसडीएम, जिलाधिकारी से समाधान की मांग की। मनोज पांडेय, दिनेश अग्रवाल, पवन गोयल ने कहा कि वर्षों से हालात बदतर हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें