फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्तरी बाईपास पर कट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। उत्तरी बाईपास पर कट की मांग को लेकर धरने के 21वें दिन अकोस के ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकाल कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है बलदेव क्षेत्र में होकर गुजर रहे आगरा उत्तरी बाईपास पर अकोस में कट बनाया जाए और चकमार्गों पर अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाई जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक काम नहीं होगा।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सोवरन सिंह, सूरजा आदि ने कहा ग्रामीण 21 दिन से मांग कर रहे हैं, शासन सुनवाई नहीं कर रहा, मंगलवार को प्रतीकात्मक अर्थी निकाल कर अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया है। जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाएगी, सड़क बनाने का कार्य नहीं होगा। कितना भी आंदोलन क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में बीलो मुखिया, रतन सिंह, पन्नालाल, चरण सिंह, कारेलाल, राजवीर सिंह, हरवीर सिंह, बच्चू सिंह, द्वारका, रामवीर, बहोरन, रमेश, सतेंद्र सिंह, गिर्राज सिंह, राधेश्याम, हीरालाल, राजन सिंह, कृपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरदम सिंह, श्रीपत काका, राम सनेही, रनसिंह, रामसिंह, रमेश, लीलाधर, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश परिहार, योगेश अस्थाना आदि
मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें