फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्जी जन्मप्रमाण पत्र के मामले में गांव पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छह-छह हजार रुपये में फर्जी जन्मप्रमाण पत्र जारी करने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांव पंचायत फालेन व गुहिता दसविस्वा के सचिव चंद्रपाल को निलंबित कर दिया है। मामले में सचिव की संदिग्ध भूमिका बताई जा रही है। फिलहाल सचिव की आईडी से जारी हुए जन्मप्रमाण पत्रों जांच की जा रही है। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर निरस्त किए जांएगे।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में सचिव चंद्रपाल की संदिग्ध भूमिका मानी जा रही है। इसी कारण शुक्रवार को डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने उन्हें निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत श्याम सुंदर सारस्वत को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। वह फरवरी 2025 से लेकर 24 दिसंबर तक सचिव की आईडी से बने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे। मोबाइल फोन की गतिविधियों को भी देखा जाएगा ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके और फर्जी प्रमाण पत्रों को निरस्त कराया जा सके।

जिले के सभी सचिवों की आईडी होगी चैक
डीपीआरओ ने बताया कि जिले के सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि जो भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनेगा वह जीवन पोर्टल पर अपलोड करें। सभी सचिवों की आईडी और मोबाइल फोन को भी खंगाला जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें