फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल के शाैचालय में साफ किए जा रहे थे बर्तन...वीडियो देख लोगों का खाैल उठा खून, संचालक गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में होटल के शाैचालय में गंदे बर्तन साफ किए जा रहे थे। जानकारी होने पर लोग भड़क उठे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने लगे। मामले में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
शाैचालय में बर्तन साफ करता होटल कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बे के गोवर्धन रोड पर एक मुस्लिम होटल संचालक और उसके भांजे पर गंदे बर्तनों में भोजन देने का आरोप लगा है। शनिवार को वायरल वीडियो में लोगों ने देखा कि होटल के शौचालय में बर्तन साफ हो रहे हैं। होटल स्वामी के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई और होटल संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में क्षेत्र के एक मुस्लिम होटल में किशोर शौचालय में बर्तन साफ करते दिखाई दे रहा था। यह वीडियो लोगों ने देखा तो उनमें गुस्सा फैल गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर युद्ध का छिड़ गया। वीडियो वायरल पुलिस के पास पहुंचा तो थाना प्रभारी राजकमल यादव हरकत में आ गए। उन्होंने धार्मिक भावना भड़काने, होटल में साफ-सफाई न रखने के आरोप में होटल संचालक भूरा और उसके नाबालिग भांजे को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी  पढ़ें-UP: नाैवीं की छात्रा की लूटी आबरू..वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर बहन के घर ले जाकर किया ऐसा काम, सह न सकी वो
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किशोर गंदे स्थान पर बर्तन साफ कर रहा है। संभवत इन्हीं बर्तन में वह खाना भी लोगों को परोसता होगा। इसलिए होटल संचालक और उसके भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चूंकि भांजा नाबालिग है तो उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें