फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा ने वीडियो जारी कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने रविवार को वीडियो जारी कर देश की जनता से कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि खुद के लिए, अपने बच्चों के लिए और देश के लिए लॉकडाउन का पालन करें। एक मिनट के वीडियो संदेश में हेमामालिनी ने कहा है कि दूसरा लॉकडाउन चल रहा है। वह भी अपने घर में बैठी हैं। सारा देश घरों में बैठा है। सिवाय कुछ लोगों के, जो आज भी बिना वजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। भीड़ जमा कर रहे हैं। खुद भी संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना को हजारों में फैला रहे हैं। इस लॉकलाउन को बाधित बना रहे हैं। अगर ये कुछ लोग नहीं सुधरे तो पता नहीं अभी और कितने लॉकडाउन देखने पड़ेंगे। बताइए क्या गलती है उन करोड़ों लोगों की, बेचारे बच्चे, बूढ़े और महिलाएं घर पर बंद हैं। लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि हमें अपने काम-धंधों को, जॉब को फिर से शुरू करना है कि नहीं। देश को फिर से दौड़ाना है न। ये आप लोगों की लापरवाही से सब रुका पड़ा है। मेरी आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि आप घर में रहिए, अपने लिए बच्चों के लिए और देश के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें