मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस सहित कई जनपदों में नौकरी के नाम पर एनजीओ की ठगी का शिकार हुए दर्जनों महिला-पुरुषों ने गांव रावल में सांसद हेमामालिनी से मुलाकात की।
इन लोगों ने सांसद को अपनी पीड़ा बताते हुए इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने की शिकायत की। इस पर सांसद ने अफसरों से बात करने का आश्वासन दिया।
ठगी के शिकार लोगों ने इस दौरान 19 जनवरी को मथुरा डीएम आफिस पर प्रदर्शन का भी एलान किया।