फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह माह बाद मथुरा-सादाबाद मार्ग पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के मथुरा-सादाबाद मार्ग पर अगले छह माह बाद वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। यह मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा हुआ था और संकरा भी था। अब इसका 60.27 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। फरवरी में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा को हाथरस जिले से जोड़ने वाले मथुरा-सादाबाद मार्ग पर तमाम गड्ढे हो गए थे। वहीं मार्ग संकरा होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। अब पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक द्वारा इस मार्ग की तस्वीर बदली जा रही है। करीब 17 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसमें 44.41 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर और 14.78 करोड़ यूटीलिटी शिफ्टिंग पर खर्च किए जाएंगे।



मथुरा-सादाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य 60.27 करोड़ रुपये किया जा रहा है। इसका कार्य फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। -बीडी शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें