फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश के बाद शहर से हाईवे तक रेंगते नजर आए वाहन

विज्ञापन
बारिश के बाद जलमग्न हुआ भूतेश्वर चौराहा ​स्थित जनमाष्टमी स्वागत ​शिविर। 
विज्ञापन
मथुरा। बारिश से अंडरपास सहित कई जगह जलभराव हो गया। बारिश थमने के बाद लोगों के निकलने से वाहनों की संख्या बढ़ गई। इससे शहर के कई मुख्य मार्गों सहित हाईवे तक जाम के हालात बन गए। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा। कई स्थानों पर मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण वाहन को धीमी गति से निकलना पड़ा। इससे पीछे से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया।
जन्मभूमि लिंक रोड, हाईवे, बीएसए रोड, भरतपुर गेट से सौंख अड्डा, होलीगेट से कोतवाली मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें