मथुरा। रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे पर ओवरटेक करने के चक्कर में कार रोडवेज में और रोडवेज ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में रोडवेज का शीशा टूट गया। दुर्घटना में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद आगरा-दिल्ली मार्ग पर एक घंटे तक जाम लग गया। इसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार शाम पौने सात बजे के करीब गोवर्धन चौराहे पर आगरा से दिल्ली वाले मार्ग पर एक कार ने रोडवेज बस को ओवरटेक किया। कार चालक की जल्दबाजी के चक्कर में रोडवेज बस ट्रक में घुस गई और कार रोडवेज बस से टकरा गई। दुर्घटना में रोडवेज बस का शीशा टूट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। चौकी प्रभारी अजय अवान पुलिस बल
के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को हाईवे से हटाकर एक ओर किया और वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।