मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने 10 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजे की कीमत 50 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है।
शेरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि 10 हजार का इनामी गांजा तस्कर गांव खुर्शी से होकर गुजरने वाला है। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एक युवक आता दिखाई दिया, पुलिस को देख वह भागने लगा जिसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपना नाम राजस्थान के जिला भरतपुर थाना जुरहैरा निवासी हीरालाल शर्मा बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर गांजा तस्कर है। उसके ऊपर शेरगढ़ के अलावा आगरा और हापुड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी समेत अन्य धाराओं में आधा मुकदमे दर्ज हैं।