फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राखी बंधवाकर जा रहे गार्ड को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। राखी बंधवाकर ड्यूटी जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना राया रोड पर मांट ब्रांच गंग नहर के समीप बुधवार देर रात हुई। मृत गार्ड नोएडा की हिंदुस्तान कंप्यूटर लिमिटेड में काम करता था।
विज्ञापन



कृष्णा उर्फ कान्हा (24) पुत्र रामवीर सिंह निवासी कारब नोएडा में एक प्राइवेट कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। राखी बंधवाने के बाद बुधवार रात साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल से नोएडा के लिए चल दिया। जैसे ही वह राया रोड़ पर मांट ब्रांच गंग नहर के समीप पहुंचा किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महावन पुलिस की टीम घायल को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




राखी बंधवाने घर आ रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत

नौहझील। राखी बंधवाने घर आ रहे बाइक सवार युवक को कार ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सुरीर के गांव सिंहावन निवासी संदीप (26) फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को संदीप बाइक से राखी बंधवाने के लिए घर आ रहा था। नौहझील-सुरीर मार्ग पर बरौठ के समीप बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे तेज रफ्तार कार ने संदीप को रौंद दिया। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। नौहझील थाने के एसआई सतेन्द्र यादव ने बताया कि मृत युवक के पिता सोमवीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक शमशाद निवासी अलीगढ़ को कार के साथ गिरफ्तार भी कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन



हादसे में युवक की मौत

छाता। हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे के समीप सर्विस रोड पर हादसे में दुर्गा प्रसाद (45) निवासी गांव अलवाई थाना छाता और हाल निवासी रेलवे स्टेशन कॉलोनी गली नंबर 2 कस्बा छाता की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के वक्त वे बाजार से पैदल ही घर जा रहे थे। संवाद




बोलेरो पलटी, युवक की मौत

सौंख(मथुरा)। कस्बा के बाजार से फूफा की गाड़ी लेकर अपने गांव फौड़र लौट रहे युवकों की बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए।थाना मगोर्रा के गांव फौड़र निवासी राहुल पुत्र विक्रम सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपने दोस्त गौरव और पंकज के साथ रिश्तेदारों के लिए विदाई का सामान लेने फूफा की गाड़ी लेकर बाजार गया था। लौटते समय गांव नगला हमला के समीप बोलेरो पलट गई। हादसे में राहुल की मौके पर मौत हो गई। गौरव व पंकज के शरीर पर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को केएम हाॅस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, हाथरस के मुरसान निवासी फूफा रघुवीर सिंह व बुआ ममता देवी बुधवार को रक्षाबंधन पर बोलेरो से ससुराल आए। प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें