फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का करें प्रयोग : शैलेष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का करें प्रयोग : शैलेष
एसएसपी ने खुद दोपहिया वाहन चालकों को लगाए हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने मंगलवार को टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने दोपहिया वाहन चालकों को खुद ही हेलमेट पहनाया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि हेलमेट लगाने से आपकी जिंदगी बच जाएगी। बिना हेलमेट के हादसे के शिकार होने पर बचना मुश्किल होता है। हेलमेट लगाने से खुद की सुरक्षा के संग ही यातायात नियमों का भी पालन होता है। एसएसपी ने हाईवे की साफ-सफाई करने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा, यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार आदि ट्रैफिक अफसर मौजूद रहे। उधर, थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि ट्रिपल राइडिंग से युवा पीढ़ी को बचना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें