मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट बने दो विप्रों का अभिनंदन किया। जगन्नाथ पुरी स्थित संस्थान के कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में विप्र बालकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार के साथ पटुका पहनाकर स्वागत किया।
अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि दो ब्राह्मण बालक-बालिका देश की सर्वोच्च चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में पास हुए हैं। यह समाज के लिए गौरव की बात है। संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी महाविद्या कॉलोनी निवासी अक्षय भारद्वाज के पुत्र अमन भारद्वाज ने दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण की है।
वरिष्ठ सदस्य पंडित लक्ष्मीकांत गौड़ की पुत्री तनु गौड़ ने परीक्षा में हाथरस-मथुरा में चौथा स्थान प्राप्त किया है। संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, पप्पू गौतम, दिलीप पांडे, पीपी शर्मा, विवेक उपाध्याय, योगेश आवा, दिवाकर आचार्य, इंजीनियर जयप्रकाश मैथिल, दिनेश मैथिल, रामगोपाल शर्मा, श्याम शर्मा, राजनारायण गौड़, अनुराग पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद