हजरतपीर सांवल शाह बाबा के उर्स मेला में रात भर कव्वालियाें का मुकाबला चला। चादर चढ़ाने के लिए मजार पर लोगों की भीड़ लगी रही। देर रात तक बाबा के मुरीदों के आने का सिलसिला चलता रहा।
मोहल्ला नई दिल्ली में स्थित हजरतपीर सांवलशाह बाबा के उर्स मेला में रालोद नेता निरंजन सिंह धनगर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा राह से भटके लोगों को रास्ता दिखाया है।
कांग्रेस कमेटी बलदेव विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सरवन अहमद ने कहा कि राया का यह मेला अपने आप में एकता की मिशाल है। मेला में रात भर कव्वालियों का आयोजन हुआ।
इसमें बहाजुद्दीन कव्वाल आगरा और अजमेरी अनवर कव्वाल फीरोजाबाद के मध्य मुकाबला हुआ। देर रात तक लोग जमे रहे।
बाबा जिलानी शाह, रहीस अल्वी, अशीष भट्ट, उमेश शर्मा, हाजी इस्लाम, चिरागुद्दीन, सूफी उमर, नत्थौला सूफी, सिकन्दर, मुसीर, अजमेरी, दीपक वशिष्ठ, प्रहलाद वर्मा, पुनीत चौबे, देवू शर्मा, संतोष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।