फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं के लिए करोड़ों की लागत से बनेगा अर्बन प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर करोड़ों की लागत से अर्बन प्लाजा बनाया जाएगा। दिल्ली एनसीआर और आगरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां ब्रज के उत्पादों की शॉपिंग के साथ ब्रज के पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा। जल निगम की सीएंडडीएस शाखा ने डीपीआर तैयार की है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

वृंदावन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फूड कोर्ट की तर्ज पर वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित ओमैक्स सिटी के पास अर्बन प्लाजा बनाया जाएगा। चार हजार वर्ग मीटर भूमि पर 11 करोड़ की लागत से दो मंजिला अर्बन प्लाजा बनेगा। इसमें भूतल पर 45 दुकानें बनेंगी। इसके ऊपर प्रथम तल पर हॉल और उसके ऊपर ओपन थियेटर बनाया जाएगा।
इसके अलावा कार पार्किंग और आधुनिक शौचालय एवं चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। अर्बन प्लाजा के बनने से वृंदावन आने वाले श्रद्धालु कार पार्क कर यहां ब्रज के पकवानों का आनंद लेने के साथ ही ब्रज के उत्पादों को खरीद सकेंगे। परियोजना से पहले जल निगम सीएंडडीएस की शाखा की टीम द्वारा सर्वे कर जमीन चिन्हित की है। इसके बाद डीपीआर बनाई है। जल निगम सीएंडडीएस के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर जमीन चिन्हित होने के बाद परियोजना की डीपीआर तैयार हो गई है। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें