फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवादित स्थल पर पूजा की तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील के विवादित स्थल पर हिंदूवादी नेता दिनेश कौशिश उर्फ दिनेश शर्मा को पूजा की अनुमति नहीं मिली है। इस संबंध में उन्हें थानाध्यक्ष की ओर से नोटिस जारी कर पूजा आदि करने पर कार्रवाई की बात कही गई है। दूसरी ओर पूजा की अनुमति न देने पर हिंदूवादी नेता ने शुक्रवार को सीएम को खून से पत्र लिख पूजा का अधिकार मांगने की बात कही है।
विज्ञापन


कस्बे में विवादित स्थल को हिंदू पक्ष 16 खंभा दुर्गा मंदिर व मुस्लिम पक्ष दरगाह बताता है। मामला अदालत में विचाराधीन है। यहां रविवार व सोमवार को हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा कुछ पहुंचे थे और नारेबाजी के बाद शुक्रवार को पूजा करने की घोषणा की थी। इसके बाद मंगलवार को पूजा की अनुमति के लिए सीएम व डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने कहा कि विवादित स्थल पर केस चल रहा है इसलिए पूजा का अधिकार नहीं दे सकते। यह गलत है। इस स्थल पर कोई स्टे नहीं है। हम पूजा-पाठ शांति से करना चाहते हैं। हम खून से सीएम को पत्र लिख आदेश का इंतजार करेंगे। यह स्थल प्राचीन है यहां से मूर्तियों को गायब किया गया है। यहां पूर्वजों के समय से बच्चों के मुंडन होते आए हैं।





चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे जवान

पूजा की घोषणा को लेकर कस्बा नौहझील में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नौहझील पुलिस के अलावा मांट,सुरीर, शेरगढ़ सहित अन्य थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। विवादित स्थल के चारों ओर और जगह-जगह पुलिस तैनात की जाएगी। जिससे विवादित स्थल पर कोई पहुंच न सके। किसी भी कीमत पर कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन







नौहझील के विवादित स्थल का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में यहां पूजा या अन्य किसी कार्य की अनुमति नहीं दी जा सकती है। किसी भी दशा में सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन


- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें