फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ की टेबल पर फेंकीं नोटों की गड्डियां, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को करंट से हुई एक किसान की मौत को लेकर थाने पर खूब हंगामा हुआ। एसएचओ की टेबल पर नोटों की गड्डियां फेंकी गईं। ग्रामीणों का आरोप था कि मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पुलिस पैसे मांग रही थी। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सीओ ने जांच की। जांच में मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा मांगने की बात गलत पाई गई। वहीं हंगामा करने के मामले में ग्रामीणों के साथ पहुंचे फिरोजाबाद और एटा में तैनात 4 सिपाहियों के समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं 20 अज्ञातों पर भी मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन

थाना फरह के गांव बेगमपुर ढकोला निवासी बेनीराम (46) पुत्र लटूरी की पोल में आए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना फरह पर आधे घंटे तक हंगामा किया। यह लोग मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली अफसरों को भी नामजद किया जाए। इस पर पुलिस ने अपनी कुछ मजबूरियां बताईं तो ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसी दौरान एसएचओ की टेबल पर नोटों की गड्डियां फेंकी गईं।
ग्रामीणों का कहना था कि मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। यह गड्डियां उसी रकम का हिस्सा हैं। गड्डियां फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी शलभ माथुर ने सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे से पूरे मामले की जांच कराई। जांच में ऐसा कुछ भी ऐसा तथ्य सामने नहीं आया। आखिरकार फरह थाने के एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने को कोई पैसा नहीं मांगा गया। केवल दबाव बनाने को ग्रामीणों ने हंगामा किया और नोटों की गड्डियां फेंकीं।
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
नेत्रपाल, परवेश यादव, नरेश, वेदप्रकाश, बलवीर, योगेश, दिनेश, यशवंत, सोनू, सुग्रीव, नायक, धीरज, मुकुट, गुल्ला, बंटी, टमाटर, धर्मेंद्र, कालीचरण और 20 अज्ञात ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें