मांट। शिक्षक पति के स्कूल में ही तैनात शिक्षका से संबंध के शक में पत्नी अपने माता-पिता और बेटी के साथ स्कूल पहुंच गई। यहां प्राइमरी स्कूल में पति ने ससुर व पत्नी को पीट दिया। इससे स्कूल में बच्चों के सामने ही काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मांट क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षक की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव से हुई थी। शिक्षक की पत्नी के अनुसार इसी स्कूल में तैनात तलाक शुदा महिला शिक्षक से उनके पति का अफेयर शुरू हो गया। कई बार इसे लेकर विवाद भी हुआ। बुधवार सुबह शिक्षक की पत्नी अपने माता-पिता और पुत्री को लेकर स्कूल आ धमकी। यहां स्कूल में घुसने से पहले ही शिक्षक ने अपने ससुर व पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इससे स्कूल में बच्चों के सामने खूब हंगामा हुआ। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। इधर महिला शिक्षक को भनक लगी तो वह स्कूल ही नहीं पहुंचीं। बाद में शिक्षक की पत्नी व परिजन चले गए। संवाद