मथुरा जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में अब पढ़ाई और संचालन का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक रहेगा। मौसम के बदलते मिजाज और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। नया समय आगामी 21 अक्तूबर 2026 से लागू होगा, जो 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।