फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस का सिपाही हेलिकॉप्टर से लाया दुल्हनियां...घरवालों की थी इच्छा, इसलिए खर्च कर दिए लाखों रुपये

Sat, 08 Mar 2025 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही जब दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें फटी रह गईं। सिपाही ने अपने घरवालों की इच्छा पूरी करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का सिपाही हेलिकॉप्टर से लाया दुल्हनियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जाबरा में शादी कर सिपाही दूल्हा और दुल्हन हेलिकॉप्टर से पहली बार गांव में पहुंचे, तो ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा लोग हेलिकॉप्टर को देखने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ परिवार के लोगों ने दूल्हा और दुल्हन का स्वागत किया। 
विज्ञापन




 

आगरा में मधुनगर से हुई है शादी
जाबरा निवासी गजेंद्र सिंह यूपी पुलिस से रिटायर कर्मी हैं। उनके छोटे बेटे अरविंद कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद तैनात हैं, जिसकी शादी आगरा के मधु नगर की रहने वाली अंतरा के साथ हुई है। परिवार वालों की इच्छा के अनुसार अरविंद अपनी पत्नी अंतरा को हेलिकॉप्टर से विदा कराकर गांव जाबरा लेकर आए।

 

दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा हेलिकॉप्टर देखने आए लोग
हैरानी की बात तो ये रही जब इस गांव में हेलिकॉप्टर उतरा तो दूल्हा-दुल्हन से अधिक लोगों में उत्सुकता उड़नखटोले के देखने की रही। अरविंद के खेत में ही बनाए गए हेलीपैड पर हेलिकाप्टर उतरा। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। 
 
विज्ञापन

गांव में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
परिवार के लोगों ने दूल्हा-दुल्हन का आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजते रहे। ग्राम प्रधान पप्पू बोहरे ने बताया कि ये पहला मौका है जब गांव का कोई युवक हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर लाया है। वहीं हेलिकॉप्टर के आने से पहले यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बाल लगाया और दमकल की गाड़ी मौके पर रही। इस दौरान ग्रामीणों में हेलिकॉप्टर के साथ फोटो लेने के लिए होड़ मची रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें