फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ByPolls 2024: हरियाणा जैसा फॉर्मूला तैयार करने में जुटा संघ, आज मोहन भागवत से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Tue, 22 Oct 2024 01:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित संघ अब यूपी उपचुनाव में भी ऐसा ही फॉर्मूले तैयार करने में जुटा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन से सवाल खड़े हो गए थे। यही कारण है कि उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के पार्टी पूरा जोर लगा रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी और मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सभी सीटों को मथने की कवायद तेज कर दी है। परखम में 10 दिवसीय प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुलाकात करेंगे। उपचुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा सकती है।

विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित संघ अब यूपी उपचुनाव में भी ऐसा ही फॉर्मूले तैयार करने में जुटा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन से सवाल खड़े हो गए थे। यही कारण है कि उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के पार्टी पूरा जोर लगा रही है।

इधर, संघ हरियाणा चुनाव की तरह नुक्कड़ सभाओं, छोटे समूह की बैठकों और बेहतर बूथ प्रबंधन के साथ-साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भाजपा के लिए माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। संघ का पूरा जोर हरियाणा की तर्ज पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर है।

जानकारी के अनुसार, संघ ने मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कुछ मुद्दे तय किए हैं। हिंदू एकजुटता के साथ-साथ ओबीसी वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई है। हरियाणा चुनाव में जिस तरह ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में किया, उसी फार्मूले को यूपी में भी लागू करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए पांच से सात लोगों के छोटे-छोटे समूह बनाने पर जोर है, जो संबंधित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संवाद करेंगे।

छोटी सभाओं से बाजी पलटने का प्रयास
संघ ने उन क्षेत्रों की भी पहचान की है, जहां भाजपा को बीते लोकसभा चुनाव में उम्मीदों के अनुरूप मत नहीं मिले। इसके लिए संघ ने करीब चार से पांच हजार छोटी सभाओं का खाका खींचा है। साथ ही डोर-टू-डोर बैठकों का सहारा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा के विकास से जुड़ी 123 करोड़ की योजनाओं पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शाम चार बजे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक करने के साथ ही मथुरा में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। परिषद के माध्यम से जिले के विकास से जुड़ी 123 करोड़ की प्रस्तावित योजनाओं पर अपनी मुहर लगाएंगे। इसमें राया इंटरचेंज पर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमा सहित अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। परिषद का कार्यालय बनने के बाद यह दूसरी बोर्ड बैठक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें