फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लान देखती हुईं छात्राएं। 
विज्ञापन
वृंदावन। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को नगर के तीन परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। दो पालियों में एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा पहले दिन हिंदी एवं सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्र में आए परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गई। उसके बाद प्रवेश दिया।
विज्ञापन

नगर के तीन परीक्षा केंद्र हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज, नगर निगम बालिका इंटर एवं विद्यापीठ इंटर काॅलेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई। हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल के 343 में इंटरमीडिएट के 288 एवं सामान्य हिंदी विषय के 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बालिका इंटर कालेज में 360 में से 347 एवं इंटरमीडिएट के 186 एवं सामान्य हिंदी 47 परीक्षार्थियों ने एवं विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 327 में से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 306 में से 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पहले दिन हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें