फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करते शिक्षक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 113 केंद्रों पर 78,597 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। जनपद को 20 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

90 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसमें 61 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली में प्रात: 8.00 बजे से हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा है तो द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से इंटर हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा है।
इसमें हाईस्कूल के 39,729 तथा इंटर के 38,868 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जनपद में इस बार जिला प्रशासन की ओर से नकल मुक्त परीक्षा व्यवस्था के प्रबंधों का दावा किया जा रहा है। 113 परीक्षा केंद्रों में से 61 विद्यालयों को संवेदनशील घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें पांच विद्यालय अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन सभी 61 केंद्रों पर परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। यहां पुलिस के भी व्यापक प्रबंध के निर्देश हैं।
दिनभर रही आपाधापी, नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को जनपद में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा। डीआईओएस आफिस और जिला कंट्रोल रूम पर आपाधापी साफ नजर आई।
अधिकतर केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने से परेशान थे। इस शिकायत को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी कक्ष निरीक्षक बने शिक्षकों को कार्यमुक्त कराने के लिए प्रधानाचार्यों का फोन खटखटा रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान और उसके मुताबिक स्लिप लगाने का दौर दिन भर चलता रहा। कंप्यूटर ऑपरेशन सीसीटीवी कैमरों के संचालन के लिए निगरानी कक्ष से संपर्क साधते देखे गए।
छह सचल दल गठित
मथुरा। नकल रोकने के लिए जनपद में छह सचल दल गठित किए गए हैं। इन दलों की कमान डीआईओएस, एडीआईओएस, बीएसए और तीन राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें