कोसीकलां। नंदगांव रोड स्थित बिजलीघर पर उपभोक्ताओं ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कार्यालय में कर्मचारी नहीं मिलते, जिस कारण उनके बिजली बिल सही नहीं हो रहे हैं और न ही जमा हो पा रहे हैं।
उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कार्यालय में संबंधित कार्य के लिए कर्मचारी नदारत रहते है। जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। विरोध करने वालों में निराश लौट रहे संजय अग्रवाल, दिनेश शर्मा, राकेश चौधरी, रामहेत, दीनदयाल, बन्नो, रमेश, भीमदेव, रामसिंह, कन्हैयालाल, यशोदा देवी, माया, राजो चौधरी शामिल थे। संवाद