फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज के मंदिरों को कोरोना संक्रमण मुक्त रखने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फोटो-57 - गोवर्धन में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए किट व थर्मल स्क्रीनिंग मशीन देते सेवायत। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। अनलॉक-1 में ब्रज के मंदिरों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए सेवायतों ने कोरोना बचाव किट वितरित की। सेवायत सुशील गोस्वामी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। ब्रज के मंदिरों के दर्शन खुलने से संक्रमण के खतरा को कम करने के लिए जगह-जगह जाकर सेवायत व पुजारियों को जागरूक किया जा रहा है। प्रभु के दर्शन करते समय दूरी अवश्य बनाएं।
विज्ञापन

मास्क व सैनिटाइजर का अवश्य प्रयोग करें। बाहर से आने वाले दर्शनार्थी की मशीन से थर्मल स्क्रीनिंग कराएं। इसके लिए मंदिरों में जाकर जनजागरूकता के साथ समाजसेवी अमित अग्रवाल की ओर से ब्रज के सभी मंदिरों में बचाव किट भी दी जा रही हैं। अर्जुन पुजारी, मनोज शर्मा, पवन कौशिक, बल्लू पुजारी, हरि शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें