फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में रफ्तार का कहर: हाईवे से उतर खेत में जा गिरी कार, बाबा, बेटे और नाती को कुचल दिया; तीनों की मौत

Thu, 05 Nov 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाईवे पर बेकाबू हुई कार खेत में जा पलटी और वहां काम कर रहे तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के बाबा, उनका बेटा और नाती शामिल हैं।
 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों को लील गया। खेत में काम कर रहे दादा, बेटे और पोते को बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन




 
Trending Videos


गांव गज्जू निवासी जवाहर सिंह (70), उनके पुत्र हमवीर सिंह (42) और पौत्र अंकित (24) बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वृंदावन के कैलाश नगर निवासी अमर शर्मा स्विफ्ट कार से अलीगढ़ जा रहे थे। बरेली हाईवे पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार हाईवे से नीचे खेत में जा गिरी। खेत में काम कर रहे जवाहर सिंह, हमवीर सिंह और अंकित कार की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने तीनों शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर राया, वृंदावन, जमुनापार समेत पांच थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल कार चालक अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें