फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा नितिन की जान बचाने में नाकाम पुलिस के हाथ हत्यारोपियों के गिरेबां से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। अगवा बालक नितिन की जान बचाने में नाकाम रही गोवर्धन पुलिस के हाथ हत्यारोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच सके। मंगलवार को भी गोवर्धन पुलिस के अलावा अन्य टीमों के हाथ खाली रहे। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

१४ अप्रैल को अड़ींग में घर के बाहर खेलते हुए ९ साल के नितिन को अगवा कर लिया था। पुलिस अगवा नितिन को खोजना तो दूर उसके शव को भी तलाश करने में नाकाम रही। १८ अप्रैल को नितिन के परिवार ने कुएं में शव देखकर ही पुलिस को सूचना दी थी।
गोवर्धन पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर कब्जे में लिया था। अगवा बालक की जान बचाने में नाकाम रही गोवर्धन पुलिस के हाथों हत्यारोपियों के गिरेबां तक नहीं पहुंच सके हैं। लगातार पुलिस की हीलाहवाली से हर कोई अपने को असुरक्षित समझ रहा है। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बालक की हत्या से डरे-सहमे परिजन-ग्रामीण, पुलिस को कोसा
अगवा बालक नितिन की हत्या से परिजन और अड़ींग के ग्रामीण भी डरे सहमे हुए हैं। हर कोई गोवर्धन पुलिस की हीलाहवाली को कोस रहा है। सभी का कहना है कि पुलिस अगर गंभीरता बरतती तो नितिन की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए और हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। अगर खुलासा नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से भी मथुरा पुलिस की शिकायत की जाएगी।
चार संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ कर रही पुलिस
नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस को इनसे कुछ खास हाथ नहीं लगा है। पुलिस दावा जरुर कर रही है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें