फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नहीं मिली गोवर्धन के लिए बस, यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और यहां से दर्शन करने के बाद ज्यादातर श्रद्धालु सीधे गोवर्धन की यात्रा को चले जाते हैं। शुक्रवार को करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब बस नहीं आई तो यात्री आग बबूला हो गए और बस अड्डे पर जमकर हंगामा काटा। यात्रियाें का आरोप था कि पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। अक्सर यहां से गोवर्धन जाने वाले यात्रियों को बस चालक और परिचालक अनदेखा कर देते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं यात्रियों को बरसाना व गोवर्धन जाने के लिए बसों की सही जानकारी देने वाला कर्मचारी भी यहां मौजूद नहीं था। बरसाना जाने के लिए हर दिन सिटी बस सेवा की लगभग दो दर्जन बसों को चलाया जाता है। बरसाना जाने वाली बसें गोवर्धन होकर ही जाती हैं। लेकिन चालक व परिचालकों की मनमर्जी से गोवर्धन जाने वाले यात्रियों को वृंदावन से नहीं बैठने दिया जाता है। यात्रियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें