फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निजी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा

Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पंजीकृत किए गए हैं 10 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाएं निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 10 अल्ट्रासाउंड केंद्र सूचीबद्ध किए गए हैं। सुविधा का लाभ लेने के लिए महिला को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिले के लगभग सभी पीसीपीएनडीटी में पंजीकृत निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पत्र भेजा गया था। इसमें जिले के 10 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों ने रुचि दिखाई और इन्हें योजना के तहत सूचीबद्ध कर लिया गया।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
अभियान के तहत जिले के सभी 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल और वृंदावन का सौ शैय्या अस्पताल भी पंजीकृत है। यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं का आवेदन आने के बाद निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराया जा सकता है।
इस तरह ले सकते हैं योजना का लाभ
कोई गर्भवती महिला इस योजना के तहत अपना अल्ट्रासाउंड कराना चाहती है तो उसे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा। वहां चिकित्सक के माध्यम से महिला का नाम और मोबाइल नंबर सीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद सीएमओ कार्यालय द्वारा उस मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड जनरेट करते हुए टेक्स्ट मैसेज भेजा जाएगा। यह मैसेज आने के बाद गर्भवती महिला अपने नजदीकी सूचीबद्ध निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाकर अल्ट्रासाउंड करा सकती है।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन किया जाता है क्यूआर कोड जनरेट
स्वास्थ्य केंद्रों से सीएमओ कार्यालय पर आने वाले महिलाओं के आवेदन के बाद उनके मोबाइल पर माह की 1, 9, 16 व 24 तारीख को मैसेज के माध्यम से क्यूआर कोड भेजा जाता है। इसके बाद महिला अल्ट्रासाउंड केंद्र पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराती हैं। यह मैसेज प्राप्त होने के एक माह तक अल्ट्रासाउंड करा सकती है।
ये अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं सूचीबद्ध
- गोपीकृष्णा हॉस्पिटल जनरल गंज मथुरा
- श्रीजी हॉस्पिटल यमुना ब्रिज कृष्णापुरी मथुरा

- डॉ. रश्मि हॉस्पिटल राया रोड, लक्ष्मीनगर मथुरा
- अग्रवाल लाइफ लाइन एंड ट्रॉमा सेंटर औरंगाबाद मथुरा
- बृज नर्सिंग होम कोसीकलां मथुरा
- जीआर हॉस्पिटल कोसीकलां मथुरा
- गिर्राज नर्सिंग होम गोवर्धन मथुरा
- अग्रवाल नर्सिंग होम रेतिया बाजार राया मथुरा
- केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अकबरपुर मथुरा
- जनसेवा हॉस्पिटल पानीगांव मांट मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें