- जमुनापार के वसंत विहार की घटना, एक नामजद सहित तीन पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के वसंत विहार में शुक्रवार रात बच्चे के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच में लाठी-डंडे चल गए। घायल पक्ष ने एक नामजद सहित तीन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। विक्रम कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी वसंत विहार काॅलोनी, जमुनापार ने बताया कि रात 10 बजे करीब बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। उस वक्त पड़ोसियों ने विवाद को शांत करा दिया। दो घंटे बाद अमित कुमार अपने तीन साथियों को लेकर आया और परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटने लगे। मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।