विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते आयोजक।
मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में शुरु हुए कॉर्पोरेट कप सीजन-3 का उद्घाटन मैच एसएससी नाइट्स और यूएचए इलेवन के बीच खेला गया। इसे यूएचए इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते जीत लिया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संदीप चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। टॉस यूएचए इलेवन के कप्तान उपांशु गहराना ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। टीम की ओर से अखिल ने शानदार 95 रन की पारी खेली। एसएससी नाइट्स की तरफ से विपिन ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससी नाइट्स की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रवि सारस्वत ने 48 रन और पीके वॉर्नर ने 33 रन का योगदान दिया। यूएचए इलेवन की ओर से आदेश, दर्शन, आकर्ष, राणा और राज ने एक-एक विकेट लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अखिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग जगदीश अग्रवाल और मोहम्मद अली ने की।