फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी का नया नियम हिंदू समाज का विघटन करने वाला : प्रियंका चतुर्वेदी

विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी का अभिनंदन करते ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे यूजीसी का नया नियम लागू हो गए तो हिंदू समाज का विघटन होने से कोई रोक नहीं पाएगा, इसलिए हर स्तर पर हिंदू समाज को यूजीसी के नियमों में संशोधन का विरोध करना आवश्यक है।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त कहीं। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में आवाज उठाने वाली प्रियंका चतुर्वेदी का नगर आगमन पर अभिनंदन किया। संयोजक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री एवं न्यास के महामंत्री आरके पांडे ने कहा कि हिंदू समाज को बांटने का षड्यंत्र हो रहा है। जात पात के नाम पर समाज के बड़े वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। हमारे जन प्रतिनिधि मौन हैं, ऐसे में केवल प्रियंका चतुर्वेदी ने ही लोगों की बात को बेबाकी से देश के सामने रखा।

नंदगांव मंदिर के सेवायत कृष्णमुरारी गोस्वामी, बरसाना से पिंटू गोस्वामी, दाऊजी से रामकटोर पांडेय ने कहा कि जिस विचारधारा को हमने आगे बढ़ाने का काम किया आज वही सत्ता में आने पर हमारे उत्पीड़न पर उतर आए हैं। यमुना मंदिर के सेवायत पंकज चतुर्वेदी, संकीर्तन भवन के सेवायत विनय त्रिपाठी तथा सेवायत सुमंत कृष्ण शास्त्री, विपिन चतुर्वेदी ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि साथ न दें तो उनका भी विरोध करना होगा। श्रीराधा मदन मोहन मंदिर के सेवायत विजय किशोर गोस्वामी, गोविंद देव मंदिर के सेवायत अरुण गोस्वामी, गोपेश्वर मंदिर के सेवायत सोनू गोस्वामी, सेवायत संदीप कौशिक, हरीबाबू शर्मा, निर्मल कौशिक, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें