फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावधान! शैंपू बेचने के बहाने घर में घुस रहे बदमाश, मथुरा में महिला संग हुई वारदात; लूट ले गए सोने के कुंडल

Mon, 15 Jun 2026 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सौंख क्षेत्र के एक गांव में शैंपू बेचने के बहाने आए दो युवकों ने कथित रूप से महिला को बेहोश कर उसके कानों से सोने के कुंडल उतार लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैंपू बेचने वाले बनकर घर में घुसे दो युवकों ने अकेली महिला को बेहोश कर उनके कानों से कुंडल पार कर दिए। महिला के होश में आने पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी निवासी खजान सिंह की पत्नी किरनदेई शनिवार दोपहर 2 बजे घर में अकेली थीं। बाइक सवार दो युवक घर के पास शैंपू बेचने की आवाज लगा रहे थे। इसी दौरान युवक महिला के घर पहुंचे और शैंपू बेचने की बात कही। शैंपू से बर्तन साफ करने का फायदा बताया। इसके बाद आरोपियों ने एक बर्तन महिला से साफ कर दिखाने के लिए मंगवाया। महिला एक बर्तन लेकर बाहर आई। तभी एक युवक ने पीछे से किरनदेई के मुंह पर दवाई लगा दी। महिला बोहोश होकर नीचे गिर गई।

आरोपियों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतार लिए। महिला को बेहोश देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। करीब आधे घंटे बाद महिला को होश आया। देखा तो दोनों कानों के कुंडल गायब थे। पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना की। चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा समेत पुलिसकर्मी पहुंचे। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें