फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिट्टी की ढाय गिरी, दबकर दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव(मथुरा)। गांव सुल्तानपुर में मिट्टी की ढाय के नीचे दबकर रविवार शाम दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक की अस्पताल में उपचार के दौरान जान गई।
विज्ञापन

राजकुमारी देवी (45) पत्नी सोहनलाल व कमलेश देवी (44) पत्नी सामलिया निवासी सुल्तानपुर रविवार शाम गांव के समीप पीर खजाने में पोता की मिट्टी लेने के लिए गईं थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक ढाय गिर गई। इससे दोनों दब गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गए और दबी महिलाओं को निकाल कर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे बाद उपचार के दौरान कमलेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें