फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रभारी बीएसए ने जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी, लीपापोती का प्रयास

Mon, 22 May 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अब कथित शिक्षकों के वेतन निकालने के मामले की लीपापोती करने का प्रयास करना आरंभ कर दिया है। प्रभारी बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी का पत्र मिलने के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने 15 हजार शिक्षक भर्ती में फर्जी मिले 19 शिक्षकों में से 5 शिक्षकों के वेतन जारी करने के आदेश वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक (एओ) को दिए थे। जब बीएसए का यह आदेश जब एओ के पास पहुंचा तो वह चौंक गए। उन्होंने बीएसए को वापस एक पत्र लिखा और कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा।

पत्र बीएसए कार्यालय पहुंचता, इससे पहले ही बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। अब प्रभारी बीएसए राजलक्ष्मी पांडेय ने एओ का यह पत्र मिलने के बाद एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी राया दिनेश कुमार त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी गोवर्धन संतोष वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी बल्देव राकेश को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें