फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नकली सोने-चांदी के जेवरात लेकर पहुंचीं दो महिलाएं, जांच के दौरान भागने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सर्राफा व्यापारी की दुकान पर मंगलवार शाम नकली सोने-चांदी के जेवरात बेचने पहुंची दो महिलाओं ने जेवरात की जांच की बात सुनते ही भागने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में सागर वर्मा की सर्राफा की दुकान है। मंगलवार शाम करीब चार बजे दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और सोने के जेवरात देखने लगीं। इसी दौरान एक महिला ने नकली सोने-चांदी के जेवरात व्यापारी को दिखाए। व्यापारी सागर वर्मा ने जब जेवरातों की जांच करने की बात कही तो दोनों महिलाएं अपने जेवरात लेकर दुकान से निकलकर भागने लगीं। व्यापारी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। राहगीरों की मदद से दोनों महिलाओं को शेड के मठ चौराहे के पास पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ सीओ अनिल कुमार सिंह भी सौंख पहुंच गए। व्यापारी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। व्यापारी का कहना है कि दोनों महिलाएं पूर्व में भी उसकी दुकान पर नकली जेवरात बेचने के लिए आई थीं। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यापारी की दुकान पर नकली सोने-चांदी के जेवरात बेचने के लिए दो महिलाएं पहुंची थीं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद व्यापारी की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें