फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोर्ट जाने से रोकने के लिए बंधक बनाई महिला, फिर घर की छत से फेंक दी...हालत गंभीर

Sat, 29 Mar 2025 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पति से विवाद के बाद कोर्ट में चल रहे मुकदमे की तारीख करने जाने से विवाहिता को रोका गया। उसे बंधक बनाकर घर में कैद कर लिया गया। फिर भी न मानी तो उसे छत से गिरा दिया गया, जिससे वो घायल हो गई। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कस्बे के बरसाना मार्ग स्थित एक होटल के पीछे रहने वाली महिला ने तारीख पर जाने से रोकने के लिए दो महिलाओं पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे छत से गिरा दिया।
विज्ञापन



नौहझील के गांव मुकदमपुर निवासी विमलेश उर्फ मिथिलेश ने बताया कि उसका विवाह रनवारी निवासी युवक से हुआ था। विवाद के कारण वह पति से अलग बरसाना रोड पर किराए पर कमरा लेकर रहती है। पति की रिश्तेदार दो महिलाओं ने उसे केस में तारीख से एक दिन पूर्व राजीनामा के लिए अपने घर बुलाया। यहां उसे रात भर बंधक बनाए रखा। सुबह उसने किसी तरह भाई को जानकारी दी।

 इस पर महिलाओं ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे छत से गिरा दिया। राहगीरों ने पीआरबी 112 को सूचना दी। पुलिस ने उसे छाता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली फरवरी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें