फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो दिन में 15 करोड़ से अधिक के दो हजार के नोट आए

Thu, 25 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दो हजार का नोट जमा करने की मियाद शुरू होने के बाद बीते दो दिन में 15 करोड़ से अधिक के नोट जमा हुए हैं। इसमें से आधी धनराशि ग्राहकों द्वारा अपने खातों में जमा करवाई है, जबकि शेष बदले में धनराशि लेकर चले गए। बैंकों में बुधवार को भी नोट जमा करने का काम चला और कहीं भी भीड़ नहीं हुई। दो हजार के नोट जमा करने की मियाद 30 सितंबर तय की गई है, जिसके बाद यह नोट बाजार में चलन में नहीं रहेगा। इस घोषणा के बाद लोग दो हजार के नोट लेकर बैंकों में पहुंच रहे हैं। कुछ अपने अपने खातों में जमा करवा रहें तो अन्य बदले में दूसरे नोट लेकर जा रहे हैं। अकेले कैनरा बैंक में सोमवार को करीब चार करोड़ की धनराशि के नोट जमा हुए। अन्य बैंकों निजी खातों में दो हजार के नोट अधिक मात्रा में जमा हुए हैं, जिसका हिसाब बैंक प्रबंधन लगा रहा है। जमा किए गए दो हजार के नोट का डाटा हर दिन आरबीआई के भेजा जा रहा है। आरबीआई इस पर सीधे तौर पर नजर रखे हुए हैं। बैंकों ने खोले अलग कांउटर
विज्ञापन

दो हजार का नोट बदलने में ग्राहकों कोई समस्या नहीं आए इसके लिए प्रत्येक बैंक ने अलग से काउंटर खोले हैं। इन कांउटर पर नोट बदलने का काम किया जा रहा है। केनरा बैंक के एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि नोट बदलने की प्रक्रिया शांति से चल रही है। अभी काफी समय है, ऐसे में लोग जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें