फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मथुरा में सुबह-सुबह पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो दबोचे

Fri, 30 Oct 2026 02:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को हाईवे थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 30 अक्तूबर की सुबह करीब 4:27 बजे सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी सलेमपुर से महोली की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में महोली निवासी मनोज (40) के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी हाल निवासी महोली कंचन (29) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गौरतलब है कि प्रॉपर्टी डीलर रोहताश को बुधवार रात पहले लाठी-डंडों से पीटा था और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि पुलिस मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल समेत छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें