फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा से बिहार के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने 62 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से दो स्पेशल ट्रेनें मथुरा जंक्शन से जाएंगी। रेलवे ने व्यवस्था यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा देने के लिहाज से शुरू की है।
विज्ञापन

ब्रांद्रा टर्मिनस–बरौनी स्पेशल (09061) हर मंगलवार रात आठ बजे और जोधपुर–मऊ स्पेशल (04823) हर सोमवार तड़के 4 बजे से चलेगी। इसके अलावा ईदगाह और आगरा कैंट स्टेशन से जोगबनी, समस्तीपुर, गोरखपुर, सियालदाह, पटना, कोलकाता सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए कई फेस्टिवल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेल प्रशासन ने टिकट बुकिंग, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया है। कंट्रोल रूम व हेल्पडेस्क भी सक्रिय रखे गए हैं। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगरा मंडल की यह पहल त्योहारों के दौरान यात्रियों को अपने घर सुरक्षित और सहजता से पहुंचाने में सहायक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें