फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: यात्रियों का मुश्किल हुआ सफर...दो स्पेशल ट्रेन हुईं निरस्त, 10 से अधिक चार घंटे देरी से चलीं

Thu, 20 Mar 2025 08:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

निजामुद्दीन-भिवंडी एक्सप्रेस और मथुरा स्पेशल ट्रेन को किसी कारण निरस्त कर दिया गया। ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई ट्रेन देरी से चलीं, जिसके चलते यात्री घंटों स्टेशन पर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रेलवे जंक्शन पर आने वाली दो ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी गईं। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 10 से अधिक ट्रेनें चार घंटे से ज्यादा देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन-भिवंडी एक्सप्रेस (07223) और मथुरा स्पेशल (05062) जो जंक्शन तक आती थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। निजामुद्दीन-भिवंडी एक्सप्रेस जो महाराष्ट्र तक जाती थी, इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। जंक्शन पर इन ट्रेनों के अचानक हुई उद्घोषणा के बाद यात्री मायूस हो गए वह दूसरी ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।

दूसरी ओर, ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 4 घंटे देरी से, जीटी एक्सप्रेस तीन घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटे देरी से, हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट तीन घंटे देरी से, पाताल कोट एक्सप्रेस एक घंटे देरी के अलावा अन्य ट्रेनें भी जंक्शन पर देरी से आ रही थीं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं, कुछ ट्रेनें दूसरे मंडल की निरस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें